रामपुर में करवाचौथ पर 29 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश, दशहरा महाष्टमी की छुट्टी निरस्त

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने जारी किया आदेश, 19 अक्टूबर के पूर्व घोषित अवकाश में किया गया संशोधन

शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर 

रामपुर। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद में स्थानीय अवकाश की पूर्व निर्धारित व्यवस्था में संशोधन किया गया है। अब रामपुर में 29 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को करवाचौथ के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।

जारी आदेश के मुताबिक, उत्तर प्रदेश शासन ने 16 अक्टूबर 2026 को महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। इसके चलते जनपद रामपुर में 19 अक्टूबर को दशहरा महाष्टमी के अवसर पर पहले से घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त कर दिया गया है।

करवाचौथ पर मिलेगी छुट्टी

प्रशासन ने निरस्त किए गए स्थानीय अवकाश के स्थान पर 29 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को करवाचौथ के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद जनपद में स्थानीय अवकाश की संशोधित तिथि निर्धारित हो गई है।

[wps_visitor_counter]