- जिले में अब तक करीब 7 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए गए, पात्र लाभार्थियों तक पहुंचने का अभियान जारी
- सीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने डीएम अजय कुमार द्विवेदी को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
रामपुर से शाहबाज़ खान, जिला संवाददाता
रामपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड बनाने के मामले में रामपुर ने उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिले में बीते एक वर्ष के दौरान करीब 1 लाख 80 हजार पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। इस उपलब्धि को लेकर स्वास्थ्य विभाग में उत्साह है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पात्र लोगों तक पहुंचकर उनके आयुष्मान कार्ड बनवाने पर जोर दिया जा रहा है।
एक साल में बने 1.80 लाख कार्ड
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। विभागीय प्रयासों के चलते पिछले एक साल में करीब 1.80 लाख कार्ड बनाए गए हैं। वहीं, जिले में अब तक बनाए गए आयुष्मान कार्डों की कुल संख्या करीब सात लाख पहुंच गई है। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।
डीएम को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
इस उपलब्धि पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपा सिंह ने जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिलाधिकारी के मार्गदर्शन और स्वास्थ्य विभाग की टीम के प्रयासों की सराहना की गई। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ मिल सके।
विजुअल: सीएमओ डॉ. दीपा सिंह जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करती हुईं।
।


