रामपुर: अपर पुलिस अधीक्षक ने सिविल लाइन थाने का किया औचक निरीक्षण

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • साफ-सफाई और अभिलेखों की जांच कर पुलिस व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • अपराध नियंत्रण, प्रभावी गश्त और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

रामपुर। अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना सिविल लाइन का औचक निरीक्षण कर थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जाए और नियमित रूप से प्रभावी गश्त की जाए। साथ ही अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण करने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान थाना स्तर पर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने और पुलिस कार्यप्रणाली को प्रभावी रखने के निर्देश दिए गए।

[wps_visitor_counter]