फर्रुखाबाद में एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • नवरात्रि और दशहरा को लेकर मंदिरों का निरीक्षण, रावण दहन स्थल की भी जांच
  • एसपी आरती सिंह की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, पुलिस के कार्य की सराहना

मोहम्मद इसरार जिला संवाददाता फर्रुखाबाद 

फर्रुखाबाद। कानपुर जोन की एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने शनिवार को फर्रुखाबाद का एक दिवसीय दौरा कर नवरात्रि की नवमी और दशहरा पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर पुलिस प्रबंधों का निरीक्षण किया। साथ ही दशहरा पर होने वाले रावण दहन कार्यक्रम के स्थल क्रिश्चियन इंटर कॉलेज ग्राउंड का भी निरीक्षण किया।

एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने गुड़गांव और शीतला माता मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था देखी। इस दौरान उन्होंने दोनों मंदिरों में माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लिया।

रावण दहन स्थल पर भी सुरक्षा व्यवस्था परखी

दशहरा पर्व पर रावण दहन कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए एडीजी ने क्रिश्चियन इंटर कॉलेज ग्राउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की, जिससे कार्यक्रम के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे।

एसपी आरती सिंह की व्यवस्थाओं से संतुष्ट

निरीक्षण के दौरान एडीजी ने जिले में कानून-व्यवस्था और मंदिरों की सुरक्षा के लिए किए गए पुलिस प्रबंधों की सराहना की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की ओर से की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस की तैयारियों का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक सतर्कता बनाए रखने पर जोर दिया।

नेशन स्टेशन न्यूज़ | फर्रुखाबाद

वेबसाइट: nationstationnews.com

[wps_visitor_counter]