फर्रुखाबाद: रामलीला आयोजन में हंगामा, पुलिस और कमेटी के सदस्यों के बीच धक्का-मुक्की

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • बेरीकेडिंग में प्रवेश और पास को लेकर बढ़ा विवाद, अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति
  • रावण दहन के बाद जली लकड़ियां लेने को लेकर दो पक्ष भिड़े, पुलिस ने कराया मामला शांत

फर्रुखाबाद। शहर के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैदान में विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्रीराम द्वारा रावण वध के साथ ही मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। इसके बाद रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने दर्शकों का मन मोह लिया। हालांकि, धार्मिक आयोजन के दौरान प्रवेश पास और बेरीकेडिंग को लेकर विवाद भी देखने को मिला। पुलिस और रामलीला मंडल के सदस्यों के बीच नोकझोंक के बाद धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।

https://www.facebook.com/share/v/1KvFDCg3qS/

कार्यक्रम के दौरान बेरीकेडिंग के अंदर प्रवेश और पास को लेकर पुलिस तथा रामलीला मंडल के सदस्यों के बीच कई बार नोकझोंक हुई। विवाद बढ़ने पर धक्का-मुक्की की स्थिति भी बन गई। मामला गंभीर होता देख सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी अभय वर्मा मौके पर पहुंचे और हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला।

पुतला दहन के बाद भी हुआ विवाद

रावण दहन के बाद जली हुई लकड़ियां लेने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने हस्तक्षेप कर विवाद को शांत कराया। इस घटना के चलते धार्मिक आयोजन के बीच कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष लालजी टंडन, मंत्री दीपक सक्सेना, कोषाध्यक्ष अशोक गर्ग, व्यवस्थापक मटर लाल दुबे सहित रामलीला मंडल के पदाधिकारी और शहर के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

[wps_visitor_counter]