मोहम्मद इसरार जिला संवाददाता फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद में गांधी प्रतिमा के पास ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने मोर्चा खोल दिया है। मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने साफ शब्दों में ऐलान किया कि “जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक हम धरने से नहीं उठेंगे।”
धरना स्थल पर नारेबाजी और प्रदर्शन के बीच माहौल गरमा गया है। प्रदर्शनकारियों के तेवर से साफ है कि मामला अब सिर्फ मांग तक सीमित नहीं, बल्कि आर-पार की लड़ाई की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस आंदोलन को लेकर क्या कदम उठाता है और प्रदर्शनकारियों की मांग पर क्या कार्रवाई होती है।
Author: nationstationnews
Views: 16


