201 कन्याओं का पूजन कर जरूरतमंदों को कराया भोजन

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • दुर्गा अष्टमी पर बृज की रसोई की सेवा
  • 101 कन्याओं के पूजन का लिया था संकल्प
  • 201 कन्याओं का पूजन कर भेंट की स्टील की थाल, फल और दक्षिणा

अरविंद श्रीवास्तव

लखनऊ। दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी (रजि.) के सेवा प्रकल्प बृज की रसोई की ओर से 18 अक्टूबर 2026 को आशियाना क्षेत्र में जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन वितरित किया गया। इसके साथ ही श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में 201 कन्याओं का पूजन कर प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन के माध्यम से सेवा, समरसता और नारी शक्ति के सम्मान का संदेश दिया गया।

टाइगर श्रॉफ अपडेट: कोटा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

कन्या पूजन के दौरान कन्याओं को हलुआ, चने की सब्जी, पूड़ी और केला प्रसाद स्वरूप दिया गया। साथ ही प्रत्येक कन्या को स्टील की भोजन थाल और 10 रुपये दक्षिणा अर्पित की गई। दूसरी ओर, जरूरतमंदों को चना-आलू, चावल और हलुआ वितरित कर भोजन सेवा की गई।

संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा ने कहा कि नवरात्र केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, करुणा और नारी शक्ति के सम्मान का अवसर भी है। मां भगवती की आराधना तभी सार्थक है, जब जरूरतमंदों के जीवन में सहारा, सम्मान और खुशियां पहुंचाई जाएं। उन्होंने कहा कि बृज की रसोई का संकल्प है कि कोई भूखा न सोए और बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचे।

टांडा की जनसभा में ओवैसी का बयान, आजम खान और तौकीर रजा का किया जिक्र

जालिम सिंह ने बताया कि कन्याओं को स्टील की भोजन थाल, फल और दक्षिणा अर्पित की गई। वहीं शक्ति सिंह ने 201 कन्याओं के पूजन को मां दुर्गा से सुख-समृद्धि की कामना का अवसर बताया। रामू द्विवेदी ने कहा कि कन्या पूजन के साथ जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराना संस्था की सेवा भावना को दर्शाता है।

इस सेवा अभियान के सफल संचालन में जालिम सिंह, विजय पाल सिंह, संजय श्रीवास्तव, बलवंत सिंह, आशीष श्रीवास्तव, नवलेश सिंह, दीपक भुटियानी, विकास पाण्डेय, शक्ति सिंह, रामू द्विवेदी, शिवसागर, अखिलेश सिंह, मुकेश कनौजिया सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सहभागिता किया।

[wps_visitor_counter]