रायबरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रायबरेली में अवध केसरी राणा बेनी माधव बख्श सिंह की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राणा बेनी माधव बख्श सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान और राष्ट्रभक्ति को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राणा बेनी माधव बख्श सिंह की स्मृति में निर्मित सभागार का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राणा बेनी माधव बख्श सिंह ने देश की स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
H1N1 का कोई नया स्ट्रेन नहीं मिला, घबराने की जरूरत नहीं: ICMR
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अवध क्षेत्र के वीर सेनानियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राणा बेनी माधव बख्श सिंह ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्य का परिचय दिया। https://www.facebook.com/share/v/1DQ7VqZ1kJ/
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और युवाओं को स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से प्रेरणा लेने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की स्मृतियों को संरक्षित करना केवल इतिहास को याद करना नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की प्रेरणा देना भी है।
राणा बेनी माधव बख्श सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने सहभागिता की। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर रायबरेली में सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए। https://www.facebook.com/share/v/1K8PuiqEwU/
अवध केसरी राणा बेनी माधव बख्श सिंह की स्मृति में बने सभागार के लोकार्पण के साथ ही रायबरेली की ऐतिहासिक विरासत को सम्मान देने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।





Total Users : 124531
Total views : 156914