लखनऊ। सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने कांवड़ियों के स्वागत के लिए हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा का कार्यक्रम जारी किया है। प्रदेश के कई जिलों में कांवड़ मार्गों और शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए जाएंगे। सरकार के कार्यक्रम के मुताबिक 9 और 10 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख जिलों में पुष्प वर्षा की जाएगी।
इस दौरान कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ शिवभक्तों के स्वागत की विशेष तैयारियां की गई हैं। प्रशासन को भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और कांवड़ियों की सुविधा को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
यूपी पंचायत चुनाव की तारीखों को लेकर वायरल पोस्ट फर्जी, आधिकारिक घोषणा का इंतजार
9 अगस्त को इन जिलों में होगी पुष्प वर्षा
- बागपत: सुबह 10:30 बजे से 11:15 बजे तक
- सहारनपुर: सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक
- मुजफ्फरनगर: दोपहर 1:30 बजे से 2:15 बजे तक
- मेरठ: शाम 3:45 बजे से 4:30 बजे तक
10 अगस्त को यहां बरसेंगे फूल
- गाजियाबाद: सुबह 8:30 बजे से 9:15 बजे तक
- हापुड़: सुबह 9:45 बजे से 10:30 बजे तक
- बुलंदशहर: सुबह 11:15 बजे से दोपहर 12 बजे तक
- कांवड़ियों के स्वागत में खास इंतजाम
कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्त पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न मार्गों से गुजर रहे हैं। ऐसे में सरकार और स्थानीय प्रशासन की ओर से कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा को कांवड़ियों के स्वागत और धार्मिक यात्रा के दौरान उत्साह बढ़ाने के महत्वपूर्ण कार्यक्रम के तौर पर देखा जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9 और 10 अगस्त को अलग-अलग समय पर हेलीकॉप्टर संबंधित जिलों में पुष्प वर्षा करेगा।


