प्रयागराज पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में करेंगे छात्र-युवाओं से संवाद

Picture of nationstationnews

nationstationnews

उत्तर प्रदेश | प्रयागराज

प्रयागराज में शनिवार को कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंच गए हैं। कार्यक्रम का आयोजन केपी ग्राउंड में किया जा रहा है।

यूपी पंचायत चुनाव की तारीखों को लेकर वायरल पोस्ट फर्जी, आधिकारिक घोषणा का इंतजार

कांग्रेस की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल होने की बात कही गई है। पार्टी के मुताबिक, कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और युवाओं से सीधे संवाद करना तथा उनकी शिक्षा, भर्ती, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी समस्याओं को सामने लाना है।

लावारिस कार से मिला शव, सालेहनगर चौराहे पर सनसनी

कार्यक्रम में पेपर लीक, लंबित भर्तियां, बेरोजगारी और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए जाने की संभावना है। कांग्रेस इसे युवाओं की आवाज को राजनीतिक मंच देने के अभियान के तौर पर पेश कर रही है।

भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने समधी पर लगाया ठगी का आरोप, कहा- बेटे की कई शादियां कर लोगों से ऐंठे पैसे

राहुल गांधी के प्रयागराज पहुंचने के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं की मौजूदगी बढ़ने लगी है। प्रयागराज में आयोजित यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

[wps_visitor_counter]