ट्रेनी IPS पर रेप और हत्या के प्रयास का आरोप, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में चंचलगुडा जेल भेजा गया

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • महिला ट्रेनी IPS की शिकायत पर कार्रवाई, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
  • मेडिकल रिपोर्ट, डिजिटल साक्ष्य और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर जांच जारी

न्यूज़ डेस्क 

हैदराबाद। कानून की रक्षा और अपराध पर अंकुश लगाने की शपथ लेने वाले एक ट्रेनी IPS अधिकारी पर रेप, धमकी और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगने से पुलिस प्रशिक्षण व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) के ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्णा रेड्डी (33) को अपनी ही महिला सहकर्मी ट्रेनी IPS अधिकारी के साथ कथित दुष्कर्म और जान से मारने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

महिला पहलवान यौन शोषण मामला: पूर्व WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने किया बरी

अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजते हुए चंचलगुडा केंद्रीय जेल भेजने का आदेश दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्यों और डिजिटल रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी और पीड़ित महिला अधिकारी की पहचान वर्ष 2025 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत और नजदीकियां बढ़ीं, लेकिन बाद में संबंध समाप्त हो गया। पुलिस के अनुसार, महिला अधिकारी के विवाह के बाद आरोपी कथित रूप से आक्रोशित हो गया और उसने पीड़िता पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।

ग्लासगो CWG में भारत का जलवा, 39 पदकों के साथ लौटी टीम इंडिया; PM मोदी ने दी बधाई

आरोप है कि उदय कृष्णा रेड्डी ने महिला अधिकारी को चाकू दिखाकर धमकाया, उसकी निजता का उल्लंघन किया और निजी सामग्री को लेकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया।

मेडिकल जांच में महिला अधिकारी की गर्दन पर कथित रूप से गला दबाने के निशान और पैर में गंभीर चोटें पाए जाने की बात सामने आई है। इन मेडिकल निष्कर्षों और प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) के तहत दुष्कर्म तथा धारा 109 के तहत हत्या के प्रयास सहित अन्य संबंधित धाराएं जोड़ी हैं।

उत्तर प्रदेश में आज से बदलेगी वाहन आरसी की व्यवस्था, अब चिप और QR कोड वाली Smart RC

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और दोनों पक्षों के बयान, मेडिकल रिपोर्ट, डिजिटल साक्ष्य तथा अन्य परिस्थितिजन्य सबूतों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने देश के प्रतिष्ठित पुलिस प्रशिक्षण संस्थान SVPNPA की छवि को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की अंतिम सत्यता अदालत में सुनवाई और जांच पूरी होने के बाद ही तय होगी।

[wps_visitor_counter]