- शिक्षक को बना दिया तमंचा स्मगलर, उजागर हुई करतूत तो हुए लाइन हाज़िर
- उत्तर प्रदेश के मेरठ का है पूरा मामला
- शिक्षक के मोटर साइकिल में अवैध तमंचा रखता हुआ सीसीटीवी में कैद हुआ पुलिसकर्मी

राहुल शर्मा
मेरठ:- मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद का है। जहां एक कोचिंग संचालक को पुलिस ने शिक्षक से स्मगलर बना डाला, जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो इसमें स्वयं पुलिसकर्मी ही एक निजी संस्थान में पढ़ाने वाले शिक्षक के मोटर साइकल में तमंचा रखते दिख गया। प्राप्त किए गए वीडियो फुटेज में पुलिसकर्मी मोटर साइकिल में कुछ रखते हुए स्पष्ट देखा जा सकता है। जिसके बाद पुलिस द्वारा तमंचे की बरामदगी दिखाते हुए पुलिस ने शिक्षक अंकित त्यागी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस द्वारा मामला दर्ज़ करने के बाद पीड़ित शिक्षक को लगभग 26 से 30 घण्टे तक अवैध हिरासत में भी रखा गया।
रात भर बैठी रही महिलाएं,सुबह पुलिस ने लिया एक्शन
वहीं दूसरी तरफ पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने पर रात में ही महिलाएं आईजी ऑफिस पहुंच गई थी महिलाओं को उम्मीद थी की उनकी फ़रियाद साहब रात में ही सुन लेंगे।लेकिन उनकी इस आशा पर पानी फिर गया। जिसके बाद महिलाओं को खुले आसमान के नीचे ही रात गुजारनी पड़ी व सुबह 11 बजे आईजी ने शिकायत सुनी। अपनी शिकायत में शिक्षक की पत्नी राखी त्यागी ने घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी दिखाया जिसमें जिसमें साफ तौर पर पुलिसकर्मी को तमंचा रखते देखा जा सकता है।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
मेरठ एसपी ग्रामीण कमलेश बहादुर सिंह ने बताया मामला संज्ञान में आया है,कुछ ऐसे तथ्य है जिनकी हैं अभी जांच कर रहे हैं। दोषी पुलिसकर्मियों को लाइन हाज़िर कर दिया गया है।
सरकार की क्या हैं मंशा
सरकार महिलाओं और कानून व्यवस्था पर काफ़ी सजगता से सक्रिय हैं। बावजूद इसके पुलिस के आलाधिकारी पुलिस की छवि सुधरते नहीं दिख रही है।सरकार ने 2 दिन पहले ही पुलिस कर्मियों को अपनी कार्यशैली में सुधार के आदेश दिए थे।



