प्रतीकात्मक चित्र

  • उपनगरीय डिपो की स्टेशन प्रभारी राधा प्रधान ने कर्मचारी संगठन के शाखा मंत्री से किया था अभद्र व्यवहार
  • बैठने की सलाह पर भड़के कर्मचारी नेता,कहा बैठने की तमीज नहीं तो कैसे हो रहा कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण

विनय प्रताप सिंह


लखनऊ। मामला उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के उपनगरीय डिपो का है। जहां पर यू. पी. रोड़वेज इम्प्लॉइज यूनियन के उपनगरीय डिपो के अंतर्गत प्रशासनिक शाखा मंत्री  चन्द्र प्रताप सिंह से डिपो की स्टेशन प्रभारी ने सार्वजनिक रूप से अमर्यादित टिप्पणी कर डाली। जहां एक ओर कर्मचारियों का नेतृत्व कर कर्मचारियों को न्यायसंगत व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए शाखा का चुनाव कर पद व दायित्वों का निर्धारण किया जाता हैं। चन्द्र प्रताप ने बताया, यदि स्टेशन प्रभारी महोदया की बात मान भी लें और उनके अनुसार बैठने का तरीक़ा ही मालूम नहीं है। तो कैसे कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण समय समय पर किया जाता हैं। स्टेशन प्रभारी राधा प्रधान ने अप्रत्यक्ष रूप से संगठन के चुनाव व संगठन के पदाधिकारियों के नेतृत्व क्षमता पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं दूसरी तरफ कर्मचारी संगठन की माने तो उनके द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया, कि यदि इसी प्रकार कर्मचारी प्रतिनिधियों से स्टेशन प्रभारी द्वारा अमर्यादित व्यवहार किया गया तो डिपो बंद कर रोष व्यक्त किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

1 0 7 9 0 9
Total Users : 107909
Total views : 131093