रामपुर में शराब की दुकान पर युवक की बेरहमी से पिटाई, सेल्समैन ने अंदर बंद कर लात-घूंसों से पीटा

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

रामपुर से शाहबाज़ खान, जिला संवाददाता

रामपुर। थाना गंज क्षेत्र के बिलासपुर गेट पर स्थित देसी शराब की दुकान पर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब खरीदने पहुंचे एक युवक की मामूली कहासुनी के बाद दुकान के दो सेल्समैन ने बेरहमी से पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि सेल्समैन ने युवक को दुकान के अंदर बंद कर लिया और उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की।

घटना के बाद शराब की दुकान के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दुकान पर अवैध रूप से शराब पिलाने के भी आरोप

स्थानीय लोगों की ओर से शराब की दुकान के संचालन को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। आरोप है कि दुकान और ठेके पर नियमों के विपरीत बैठाकर शराब पिलाई जाती है और आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने पुलिस और आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।

आबकारी विभाग और पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

मामले में आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर आबकारी निरीक्षक नंदिनी सिंह की ओर से नियमित जांच और कार्रवाई नहीं किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, अधिकारियों की मिलीभगत या किसी प्रकार के आर्थिक लेन-देन के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इन आरोपों पर संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आना बाकी है।

फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच और पुलिस की कार्रवाई को लेकर लोगों की निगाहें टिकी हैं।

 

[wps_visitor_counter]