
बांदा: हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन, बांदा संस्था की ओर से आज 02 ज़रूरत मंद परिवार की लड़कियों की शादी में संस्था की ओर से आर्थिक सहयोग एवं अन्य ज़रूरत की सामग्री प्रदान की गई जिसमें लड़की के लिए जोड़ा एवं बर्जन शामिल है नगद रकम भी संस्था की ओर से शादी के खर्च के लिए दी गई इससे पहले सितंबर माह में भी संस्था की ओर से कई ज़रूरत मंद परिवार की लड़कियों की शादी में आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा चुका है https://www.instagram.com/reel/DexBBsaBAOv/?srtk=MWU0ZHFheTlxa3phYQ==
ये सिलसिला आगे भी लगातार जारी है हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन, बांदा संस्था हमेशा से समाज के कमजोर वर्गों की मदद के लिए समर्पित रहा है और आगे भी इसी तरह सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में जनहितकारी कार्य करता रहेगा इस अवसर पर संस्था के संरक्षक हसन उद्दीन सिद्दीकी साहब मौजूद रहे और उन्होंने अपनी ओर से भी संस्था को सहयोग करते हुए संस्था द्वारा किए जा रहे नेक कार्यों की सराहना की एवं लड़की के परिवार वालों को शादी की शुभकामनाएं दी।
अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव हत्याकांड: छह महीने में न्यायिक जांच पूरी करने की मांग
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष नदीम उल्लाह खान,वरिष्ठ सहयोगी मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना, संगठन मंत्री शेख रिज़वान, सलाहकार आरिफ खान,शाखा प्रमुख खाईपार अली खान, महामंत्री शाहबाज़ खान हनी, उपाध्यक्ष मोहम्मद फरहान, जावेद खान,कलीम उल्लाह खान,सचिव उमर अली,उपसचिव आसिफ मसूदी,कार्यालय प्रभारी इमरान, सोशल मीडिया प्रभारी उरूज , उपसचिव गफ्फार खान, कोषाध्यक्ष अनस उल्लाह एड0, कानूनी सलाहकार समीर उल हक एड,शाखा प्रमुख मर्दननाका नफीस,शाखा प्रमुख सनी,शाखा प्रमुख हसीब,शादाब हुसैन,ब्रज बिहारी आदि शामिल रहे।



