रामपुर में मिशन शक्ति फेस-6 के तहत चला जागरूकता अभियान

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • महिला सुरक्षा दलों ने महिलाओं और बालिकाओं को बताए कानूनी अधिकार, आत्मरक्षा के उपाय
  • 1090, 181, 112 और 1098 हेल्पलाइन की दी जानकारी, पंपलेट व कॉमिक्स वितरित

रामपुर। शारदीय नवरात्र 2026 के शुभारंभ पर शुरू किए गए मिशन शक्ति फेस-6 अभियान के अंतर्गत जनपद रामपुर के समस्त थानों की महिला सुरक्षा टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान महिला सुरक्षा दलों ने घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, ऑनलाइन उत्पीड़न, बाल विवाह और अन्य सामाजिक कुप्रथाओं के प्रति जागरूक किया। साथ ही महिलाओं को नारी सम्मान से जुड़े कानूनी प्रावधानों और अपनी सुरक्षा के लिए उपलब्ध उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।

महिला सुरक्षा टीमों ने 1090 महिला शक्ति हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा और 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन के उपयोग एवं उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी दी। महिलाओं और बालिकाओं को बताया गया कि किसी भी संकट या उत्पीड़न की स्थिति में इन सेवाओं के माध्यम से सहायता प्राप्त की जा सकती है।

इस अवसर पर मिशन शक्ति टीमों ने पंपलेट, कॉमिक्स और अन्य जागरूकता सामग्री भी वितरित की। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना, उनमें सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना और आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध सहायता सेवाओं का प्रभावी उपयोग करने के लिए प्रेरित करना है।

 

[wps_visitor_counter]