रामनवमी पर गुड़गांव देवी मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ ने किया औचक निरीक्षण

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • चार टीमों को सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेदारी, वर्दी के साथ सादे कपड़ों में भी तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

फर्रुखाबाद। रामनवमी और नवरात्रि की नवमी पर गुड़गांव देवी मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार और सीओ अभय वर्मा ने पुलिस बल के साथ मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास बनाए गए सुरक्षा पॉइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी जांची। भीड़ की स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा के मद्देनजर वर्दीधारी पुलिसकर्मियों के साथ सादे कपड़ों में भी जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा आगजनी जैसी संभावित घटनाओं से निपटने के लिए दमकल की गाड़ियों को भी तैनात रखा गया है।

चार टीमें लगातार करेंगी निगरानी

सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार ने बताया कि त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत चार टीमें बनाई गई हैं, जो वर्दी और सादे कपड़ों में लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर परिस्थितियों पर नजर रखेंगी। प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोकना है।

मंदिर परिसर से सुरक्षा पॉइंट तक पुलिस मुस्तैद

नवमी के अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखी है। अधिकारियों ने सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया। प्रशासन की कोशिश है कि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के मां के दर्शन कर सकें और त्योहार शांति एवं सौहार्द के साथ संपन्न हो।

 

[wps_visitor_counter]