राम लोहिया पुल से युवती ने की जान देने की कोशिश, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

Picture of nationstationnews

nationstationnews

Writing

  • सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की घटना, युवती का अस्पताल में चल रहा इलाज
  • सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, घटना के कारणों का पता नहीं

रामपुर से शाहबाज़ खान, जिला संवाददाता

रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित राम लोहिया पुल पर एक युवती ने पुल से कूदकर जान देने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल युवती का इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई की गई और युवती को अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

फिलहाल युवती ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी सामने आने का इंतजार है।

नेशन स्टेशन न्यूज़ | nationstationnews.com

[wps_visitor_counter]