- भीड़भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सक्रिय, आमजन में सुरक्षा की भावना जगाने पर जोर
रामपुर से शाहबाज़ खान, जिला संवाददाता।
रामपुर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के साथ नगर क्षेत्र के महत्वपूर्ण एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नगर के प्रमुख क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की हुई चेकिंग
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की। जांच के दौरान आवश्यकतानुसार विधिक कार्रवाई भी की गई। पुलिस की इस सक्रियता का उद्देश्य त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को कम करना और असामाजिक गतिविधियों पर निगरानी रखना है।
त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर
पुलिस प्रशासन द्वारा आगामी त्योहारों के मद्देनजर नगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। अधिकारियों की मौजूदगी में किए गए फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
नेशन स्टेशन न्यूज़ | रामपुर
वेबसाइट: nationstationnews.com



