रामपुर में ओवरलोड वाहनों पर प्रशासन की कार्रवाई, तीन डंपर-ट्रक सीज

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • पांच घंटे चले चेकिंग अभियान में पकड़े गए ओवरलोड वाहन, 2.15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया
  • जिलाधिकारी के निर्देश पर तड़के तीन बजे से सुबह आठ बजे तक हुई जांच, अवैध खनन और परिवहन पर सख्ती

शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर 

रामपुर। जनपद में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर शुक्रवार तड़के चलाए गए अभियान में ओवरलोडिंग के मामले में तीन डंपर-ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। संबंधित वाहनों के चालान करने के साथ उन्हें सीज भी किया गया। प्रशासन की ओर से कुल 2.15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

अभियान शुक्रवार सुबह तीन बजे से आठ बजे तक चलाया गया। इस दौरान खान अधिकारी अमित कुमार और वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने वाहनों की जांच की। जांच के दौरान ओवरलोडिंग पाए जाने पर संबंधित वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन और क्षमता से अधिक माल ढोने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमित चेकिंग करने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

[wps_visitor_counter]