फर्रुखाबाद में अवैध शराब के अड्डे पर आबकारी विभाग की दबिश, 400 किलो लहन बरामद

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • 30 लीटर कच्ची शराब और चढ़ी भट्ठी मिली, मौके पर नष्ट कराया गया लहन
  • आबकारी अधिनियम के तहत दो अभियोग दर्ज, अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी

मोहम्मद इसरार जिला संवाददाता फर्रुखाबाद 

फर्रुखाबाद। जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत कादरी गेट थाना क्षेत्र के ग्राम लकूला में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने 30 लीटर अवैध कच्ची शराब, शराब बनाने के लिए चढ़ी भट्ठी और करीब 400 किलोग्राम लहन बरामद किया।

आबकारी पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र के आदेश तथा जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। ग्राम लकूला में दबिश के दौरान बरामद लहन और शराब बनाने की भट्ठी को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

दो अभियोग दर्ज, लोगों को किया जागरूक

कार्रवाई के संबंध में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में दो अभियोग पंजीकृत किए गए। विभाग की ओर से स्थानीय लोगों को अवैध शराब का सेवन न करने और क्षेत्र में संचालित अवैध शराब के अड्डों की सूचना संबंधित अधिकारियों को देने के लिए जागरूक भी किया गया।

अधिकारियों ने क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने और अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं। आबकारी विभाग के अनुसार जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रवर्तन अभियान आगे भी जारी रहेगा।

[wps_visitor_counter]