- आरपीएफ रामपुर को लावारिस अवस्था में मिली थी बालिका, काउंसलिंग के बाद परिजनों तक पहुंची टीम
शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर
रामपुर। चाइल्ड हेल्पलाइन रामपुर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीतापुर की 15 वर्षीय बालिका को महज छह घंटे के भीतर उसके परिवार से मिलाने में मदद की। बालिका 8 अक्टूबर 2026 को रामपुर में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के माध्यम से लावारिस अवस्था में मिली थी, जिसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन को दी गई।
जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर जिला समन्वयक निजामुद्दीन के नेतृत्व में टीम ने बालिका को सुरक्षित संरक्षण प्रदान किया। इसके बाद काउंसलिंग के माध्यम से उसके पते की जानकारी प्राप्त की गई और संबंधित थाने से संपर्क कर परिजनों को सूचना दी गई।
बाल कल्याण समिति के आदेश पर परिजनों को सौंपी गई बालिका
9 अक्टूबर 2026 को बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के आदेश के बाद बालिका राधा को उसकी माता गीता और पिता मगरू की सुपुर्दगी में दे दिया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन की इस कार्रवाई से बालिका को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाने में मदद मिली।


