- गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में मिले सम्मान का सदैव ऋणी रहूंगा: सरदार पलविंदर सिंह
- सिख समाज के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहने का दिया भरोसा
रिपोर्ट। शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर
रामपुर। लखनऊ से उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार पलविंदर सिंह सदस्य बनने के बाद पहली बार रामपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में पहुंचकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष माथा टेका और गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से उनका सम्मान किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान सरदार पलविंदर सिंह ने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में उन्हें जो सम्मान मिला है, उसके लिए वह सदैव ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि सिख समाज के सहयोग के लिए वह हमेशा तैयार हैं। जहां भी सिख समाज को उनकी जरूरत होगी, वह हर संभव सहयोग के लिए उनके साथ खड़े रहेंगे।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार निर्मल सिंह ने सरदार पलविंदर सिंह को अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य बनने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार निर्मल सिंह, वीर खालसा सेवा समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह, सचिव सरदार मनमीत सिंह, अमरजोत सिंह कपूर, जगजोत सिंह, खुशवंत सिंह बाजवा, सुरजीत सिंह जबल, चरणजीत सिंह, ग्रंथी सुरजीत सिंह और अमनदीप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


