75 वर्षीय दूल्हे ने 35 साल की दुल्हन से रचाया विवाह, अगली सुबह मिली लाश – हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

जौनपुर में सनसनीखेज मामला, बुजुर्ग की शादी के कुछ ही घंटों बाद मौत

  • पहले कोर्ट मैरिज फिर मंदिर में फेरे, ग्रामीणों को खटका अजीब रिवाज़
  • सुहागरात में अचानक बिगड़ी तबीयत, दूल्हे की मौत पर उठ रहे सवाल
  • भतीजे ने अंतिम संस्कार रुकवाया, संपत्ति को लेकर साज़िश की आशंका
  • गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

न्यूज़ डेस्क 
जौनपुर (उप्र) | जलालपुर क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 75 वर्षीय बुजुर्ग संगरूराम की शादी के कुछ ही घंटों बाद अचानक मौत हो गई। दूल्हे की मौत के बाद परिवार और गांव में सनसनी फैल गई है।

पत्नि की मौत के बाद रचाया दूसरा विवाह

जानकारी के अनुसार, जलालपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले संगरूराम की पत्नी की पिछले साल मौत हो गई थी। संगरूराम के कोई संतान नहीं थी। अकेलेपन से परेशान होकर उन्होंने गांव की ही रहने वाली 35 वर्षीय महिला मनभावती से विवाह करने का फैसला किया।

कोर्ट मैरिज और फिर सात फेरे

29 सितंबर को दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की औपचारिकता पूरी की, इसके बाद मंदिर में सात फेरे लेकर शादी की रस्म निभाई। गांव में यह परंपरा नहीं है, ऐसे में कोर्ट मैरिज और फिर फेरे लेने की बात पर ग्रामीणों में पहले से ही सवाल उठ रहे थे।

सुहागरात में अचानक मौत

शादी के बाद सुहागरात पर दोनों देर रात तक जागते रहे। लेकिन अचानक रात में संगरूराम की तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि सुबह जब परिजनों ने दरवाज़ा खटखटाया तो बुजुर्ग मृत पाए गए।

यह भी पढ़ें 👇🏻

यूपी के इस जिले से क्यों भाग रही लड़कियां?

परिवार ने जताई हत्या की आशंका

मृतक के भतीजे और रिश्तेदारों ने इस मौत पर संदेह जताते हुए अंतिम संस्कार रुकवा दिया है। उनका कहना है कि संगरूराम के नाम पर खेती-बारी और कुछ संपत्ति है। ऐसे में दुल्हन की मंशा पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

गांव में चर्चाओं का बाज़ार गर्म

गांव के लोग भी इस घटना को लेकर हैरान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि संगरूराम की उम्र काफी अधिक थी और अचानक शादी कर लेना, फिर सुहागरात में ही मौत हो जाना कई सवाल खड़े करता है।

यह भी पढ़ें 👇🏻

यूपी के इस जिले से क्यों भाग रही लड़कियां?


पुलिस जांच में जुटी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी। फिलहाल हत्या और साजिश की आशंका को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

1 0 7 9 3 9
Total Users : 107939
Total views : 131162