बाराबंकी में दर्दनाक हादसा,रोडवेज बस पर पेड़ गिरने से शिक्षक समेत 6 की मौत,17 घायल

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • रोडवेज बस पर पेड़ गिरने से शिक्षक समेत 6 की मौत,17 घायल
  • हैदरगढ़ जा रही रोडवेज बस पर हरख राजा बाजार के पास अचानक गिरा पेड़

विजय कुमार
बाराबंकी
। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया।बारिश के बीच यहां एक बस पर पेड़ गिर गया।इस हादसे में पांच शिक्षक समेत छह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए।घायलों को जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतरिख में भर्ती कराया गया है।

शुक्रवार सुबह से हो रही तेज बारिश में बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही रोडवेज पर हरख राजा बाजार के पास अचानक पेड़ गिर गया।पेड़ बस के अगले हिस्से पर गिरा,जिससे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।इन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मृतकों में सिर्फ एक ही पहचान हो पाई है,इसमें नगर के गुलहरिया गार्दा निवासी शिक्षक मल्होत्रा शामिल हैं। सभी की पहचान कराने में पुलिस जुटी है।बताया जा रहा है कि हैदरगढ़ में शिक्षा विभाग की एनसीईआरटी संबंधित ट्रेनिंग चल रही थी,जिसमें शामिल होने के लिए पांच शिक्षक जा रहे थे।ये बस के आगे के हिस्से गिर गई ।

यह भी पढ़ें

माताओं बहनों को मिलेगा रक्षाबंधन पर फ्री यात्रा का तोहफा, जानिए कब से कब तक कर सकते हैं फ्री यात्रा

तेज बारिश में लगातार वन,पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य शुरू हुआ।पेड़ काट कर अलग किया गया,जिसमें चालक और तीन की लाशें मिली हैं।शीशा तोड़कर पीछे से अन्य यात्रियों को निकाला गया।हर व्यक्ति लोगों के बचाव में लगा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

1 0 7 9 1 4
Total Users : 107914
Total views : 131099