- डिफेंडर और पोर्शे के बाद अब मर्सिडीज़ बनी चर्चा का केंद्र
न्यूज़ डेस्क
प्रयागराज:-माघ मेले के सबसे चर्चित धर्मगुरु सतुआ बाबा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लग्ज़री गाड़ियों को लेकर उनका अंदाज़ लगातार चर्चा में बना हुआ है। पहले डिफेंडर, फिर पोर्शे और अब स्पोर्ट्स कैटेगरी की मर्सिडीज़ लाकर सतुआ बाबा ने अपने विरोधियों को खुला संदेश दिया है।
बुल्डोज़र पर दिखे बाबा, सोशल मीडिया पर मचा था हंगामा
डिफेंडर चलाने को लेकर चर्चा में आए सतुआ बाबा ने जब पोर्शे कार खरीदी तो बहस और तेज हो गई। इसके बाद उन्हें बुल्डोज़र पर घूमते हुए भी देखा गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
नई मर्सिडीज़ की विधिवत पूजा, नंबर प्लेट की जगह लिखा ‘जगतगुरु सतुआ बाबा’
अब माघ मेले के दौरान सतुआ बाबा ने अपनी नई मर्सिडीज़ कार की पूजा कराई। खास बात यह रही कि गाड़ी की नंबर प्लेट वाली जगह “जगतगुरु सतुआ बाबा” लिखवाया गया है, जो लोगों के बीच आकर्षण और चर्चा का विषय बना हुआ है।
समर्थक बोले—शक्ति और पहचान का प्रतीक, विरोधी बोले—दिखावा
बाबा के समर्थक इसे उनकी शक्ति, पहचान और प्रभाव का प्रतीक बता रहे हैं, जबकि विरोधी इसे दिखावा करार दे रहे हैं। बावजूद इसके, सतुआ बाबा अपने अंदाज़ में आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं।
देहरादून: नाबालिग बेटी का 7 साल तक यौन शोषण, एयरफोर्स कर्मचारी पिता को 20 साल की सजा
माघ मेले में आस्था के साथ बढ़ती जा रही है चर्चा और विवाद
माघ मेले में सतुआ बाबा की लग्ज़री मौजूदगी अब केवल आस्था तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह चर्चा और विवाद का भी बड़ा केंद्र बनती जा रही है।




Total Users : 107914
Total views : 131099