बीएमसी चुनाव में भाजपा की बंपर जीत,पढ़ें पूरी खबर

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • प्रधानमंत्री मोदी पर जनता का अटूट विश्वास : केशव प्रसाद मौर्य

न्यूज़ डेस्क
लखनऊ/मुंबई।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव, विशेषकर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त, दूरदर्शी और विकासोन्मुख नेतृत्व पर जनता के अटूट विश्वास का स्पष्ट प्रमाण है।

पुरवा पिंडोर में मकर संक्रांति पर भव्य खिचड़ी भोज का आयोजन

भाजपा नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को बधाई

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने इस शानदार जीत के लिए महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र चव्हाण, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, पार्टी के सभी विजयी प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगी दलों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

शहरी विकास और सुशासन पर जनता की मुहर

श्री मौर्य ने कहा कि देश के सबसे बड़े नगर निकाय बीएमसी में भाजपा को मिला प्रचंड जनादेश इस बात का संकेत है कि शहरी विकास, पारदर्शी प्रशासन, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।

माघ मेले में फिर सुर्खियों में सतुआ बाबा, स्पोर्ट्स मर्सिडीज़ से दिया विरोधियों को जवाब

केंद्र की नीतियों का दिखा असर

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक सुधारों और विकास कार्यों का सकारात्मक प्रभाव अब नगर निगम स्तर तक स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

एनडीए सरकार के कार्यों को मिला समर्थन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने बुनियादी ढांचे, स्वच्छता, आवास, स्वास्थ्य और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इसी कारण जनता ने एक बार फिर भाजपा को अपना समर्थन दिया है।

देहरादून: नाबालिग बेटी का 7 साल तक यौन शोषण, एयरफोर्स कर्मचारी पिता को 20 साल की सजा

श्री मौर्य ने महाराष्ट्र की जागरूक जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनादेश “विकसित भारत” के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

1 0 7 9 1 4
Total Users : 107914
Total views : 131100